पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से जिले के 4.33 लाख किसानों को मिला लाभ

0Shares

86.62 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खातों में हस्तांतरित, विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण

देवरिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने से देवरिया जिले के 4.33 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन और किस्त जारी होने के कार्यक्रम को देखा।
जिले में योजना के तहत कुल 4,33,127 किसानों के बैंक खातों में 86 करोड़ 62 लाख 54 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। किस्त की धनराशि खाते में पहुंचने से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *