बबुरी महेंद्र सेठ उर्फ पप्पू की मेहनत लाई रंग, आवारा पशुओं को भेजा गया धानापुर गौशाला

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। किसानों और व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, दुकानों से आलू-प्याज तक खा जा रहे थे छुट्टा पशु क्षेत्र में लंबे समय से छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान किसानों और व्यापारियों को आखिरकार राहत मिली है। महेंद्र सेठ उर्फ पप्पू के प्रयासों से आवारा पशुओं को पकड़कर धानापुर स्थित गौशाला भेजा गया। इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा था। पशु खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, वहीं बाजार में व्यापारियों की दुकानों के सामने रखे आलू, प्याज और अन्य सामान भी खा जा रहे थे। इससे किसानों के साथ-साथ दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए महेंद्र सेठ उर्फ पप्पू ने पहल की और आवारा पशुओं को गौशाला भिजवाने का प्रयास किया। आखिरकार पशुओं को धानापुर गौशाला भेजा गया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी छुट्टा पशुओं की महेंद्र सेठ, दिलिप केशरी। सुनिल, जयसवाल अमित केशरी, महावीर ,गगन सिंह, राहुल सिंह, अमन सिंह, गुड्डू, आदि लोग समस्या के समाधान के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *