लालगंज में लगा वृहद रोजगार मेला: 583 युवाओं को मिली नौकरी

0Shares

​लालगंज (आजमगढ़)। नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को रोजगार विभाग आजमगढ़ मंडल के तत्वावधान में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में युवाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न कंपनियों में अपने साक्षात्कार दिए।​कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपसभापति उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड ऋषिकांत राय और कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ऋषिकेश सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय को सहायक निदेशक राममूर्ति ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. ऋषिकेश सिंह को जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गोंड और अवधेश कुमार ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।​ इस वृहद रोजगार मेले में देश-प्रदेश की कुल 38 प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार पाने की चाह में सैकड़ो युवाओं ने इन कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कुल 583 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य के हाथों सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं चयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।​कार्यक्रम के अंत में प्रो. ऋषिकेश सिंह ने सभी आगंतुकों, नियोजक कंपनियों, मुख्य अतिथि एवं आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच का सफल संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अतुल कुमार यादव ने किया।​इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति,जिला रोजगार सहायता अधिकारी राहुल गोंड,अनुदेशक अवधेश कुमार, डॉ. बिपिन कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह, आशीष सिंह, दिलीप कुमार, संतोष यादव, शुभम गिरी,फेकू यादव समेत महाविद्यालय के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *