देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सुरक्षा उपकरण और व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
