सरदार पटेल की जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

0Shares

देवरिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
इस दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *