यातायात नियम तोड़ने पर 123 वाहनों का चालान, एक सीज

0Shares

देवरिया। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 123 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए गए अभियान में रोडवेज बस स्टैंड पर बिना हेलमेट, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी और गलत नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहनों की जांच की गई। वहीं जलकल रोड और कोतवाली रोड पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर खरोह बॉर्डर के पास इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड लेजर गन से वाहनों की गति की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों का चालान किया गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *