राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास और सलेमपुर बाईपास की प्रगति की समीक्षा

0Shares

अगली बैठक तक काम में तेजी लाने के निर्देश

देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने निर्माणाधीन सड़कों और बाईपास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास, सलेमपुर बाईपास सहित प्रमुख मार्गों के निर्माण और चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
डीएम ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए। कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्माण कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने तमकुहीराज-मझौलीराज-नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग की भी समीक्षा की। साथ ही भूमि संबंधी समस्याओं और विभागीय समन्वय में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता से दूर करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी विभाग अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं समय से पूरी हो सकें।
बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर, एनएच, पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *