महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

0Shares

देवरिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर देवरिया पुलिस की ओर से गुरुवार को जनपदभर में मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
इस दौरान थाना एकौना की टीम ने पचलड़ी बाजार, थाना मईल की टीम ने मिशन शक्ति केंद्र तथा थाना भाटपाररानी की टीम ने कस्बे में महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीमों ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया। साथ ही स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर की जानकारी दी गई।
पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *