सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने रविवार को छठ पूजा के अवसर पर सभी शहरवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों कबीरपुर, बाबा कॉलोनी, मोहन नगर, राजीव नगर, रोहट नहर,कलावती विहार और लक्ष्मण कालोनी में बने छठ घाटों पर पहुँच कर वहाँ पूजा अर्चना कर रही मातृशक्ति और सभी क्षेत्रवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैय्या से सबके कुशल मंगल की कामना की। विधायक निखिल मदान ने बताया कि भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था से जुड़ा छठ पर्व देश की सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें माताओं द्वारा अपनी संतानों की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है जोकि तप और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें सभी माता बहनें 36 घंटे का व्रत रखती है औऱ उगते एवं ढ़लते सूर्य को अर्क देकर पूजा अर्चना करती है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। निखिल मदान ने कहा कि वो सृष्टि के पालनकर्ता सूर्यदेव एवं छठी मैय्या से सभी की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करते है। इस अवसर पर निगम पार्षद संजय ठेकेदार, अशोक तिवारी,रमेश सिंह, महेश ठेकेदार, चंद्रिका ठेकदार, मोनू प्रधान,अजय चौहान ,प्रवीण सिसोदिया,राकेश पंडित,धर्मेंद्र सैनी, संतोष,विनय तिवारी, अभिमन्यु पटेल, रोहित, अजय पांडे, राजेश पांडे, संजीव तिवारी, हरेराम सिंह, अरुण आदि लोग मौजूद रहे।
