मुबारकपुर (आज़मगढ़)। जगत कल्याण की किया कामनाएं पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी अपने पुलिसीया तन्त्र के साथ मुस्तैद।
सूर्य उपासना के महान पर्व डाला छठ पर ग्रामीण अंचलों सहित मुबारकपुर थाने के समीप और रोडवेज स्थित कच्चा पोखरा, तमसा नदी गुज़र पार सहित आदि गांवों में व्रती महिलाओं ने अचल सूर्य भगवान (भास्कर) को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु और जगत कल्याण के लिए भगवान दीनानाथ से प्रार्थना की।
व्रती महिलाओं ने छठ महापर्व की तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू कर दी थी। घरों की साफ-सफाई करने के साथ ही बेदियों को सुरक्षित किया गया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व फलों को पूरी शुद्धता के साथ तैयार किया गया।इस दौरान पारंपरिक और मांगलिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था के बीच विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका द्वारा सप्ताह पूर्व से निर्धारित स्थानों पर साफ सफाई का बदस्तूर अभियान जारी रखा पुलिस बल तैनात रहा।
