सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ मईया को अर्पित किया अर्घ्य, पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएं, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी पहुंची। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ मईया को अर्घ्य अर्पित किया और पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों एवं पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेयर जैन ने ककरोई, रोहट, कबीरपुर, लक्ष्मण कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी, कालूपुर, सब्जी मंडी, सेक्टर 12, बैयापुर खुर्द में कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, संस्कृति और परंपराओं से शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने छठ घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और पर्व की खुशियां साझा कीं। घाटों पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
छठ पर कविता जैन ने सभी व्रतियों के परिवारों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि छठ मईया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस पर्व पर पार्षद संजय ठेकेदार, एवं महेश लूथरा, अभिमन्यु सिंह पटेल अजय चौहान, रोहित पंडित पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, कैलाश साहनी राजू साहनी, रामतीर्थ, दीनानाथ, किशन साहनी, जय भगवान चौहान, अखिलेश, अरविन्द पांडे, गुड्डू सिंह, सोनू गुप्ता, भीम यादव आदि उपस्थित रहे।
