भगवान शिव की आराधना में श्रद्धालु करा रहे हैं रुद्राभिषेक

0Shares

मुबारकपुर (आजमगढ़)। श्रावणी मास सावन के आखिरी दिन देवाधिदेव महादेव, डमरू वादक, त्रिशूल धारी सहित अनन्त नामों से अलंकृत भगवान शिव जी की आराधना में ग्रामीण सहित नगर में रुद्राभिषेक बदस्तूर अभियान जारी रहा।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मुबारकपुर नगर इकाई मंडल अध्यक्ष बृजेश चौरसिया, नजराना अंसारी, अमीर सिंह पटेल आदि की देखरेख में प्रातः रुद्राभिषेक का आयोजन पार्टी कार्यालय पर जारी रहा।उसके उपरांत ही देर सायं भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें नगर और ग्रामीण अंचलों के हजारों भक्तों ने शिव प्रसाद ग्रहण की नगर अध्यक्ष बृजेश चौरसिया ने बताया कि जगत कल्याण के लिए एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन पर चलने और उनके दीर्घायु हेतु रुद्राभिषेक एवं भंडारे का कार्यक्रम एवं पूजन पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिताएं दी।और शाम को काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की और देश के विकास एवं उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
इस अवसर पर विवेक शर्मा रानू, जिमी जायसवाल, मनीष सिंह, आलेकश्रीवास्तव, सुशील जयसवाल, रतन लाल पटवा रामपुर वाला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *