राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम के प्रांगण में प्रतिभागियों ने लगाई 100 मीटर की दौड़

0Shares

गाजीपुर। गाजीपुर जिले में 31 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में जूनियर बालक/बालिकाओ की 100 मी0 दौड़ प्रतियोगिता नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार चकबंदी सहायक अधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारम्भ किया गया एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि पारसनाथ यादव दिव्यांगजन अधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा किया गया। देवी प्रसाद क्रीड़ाघिकारी गाजीपुर द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में 30 बालक एवं 23 बालिकाओ सहित कुल 53 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, विजेता खिलाडियों एथलेटिक्स बालक वर्ग में विजेता खिलाडियों में अंकुर गुप्ता-प्रथम मुकेश रावत-द्वितीय निखिल शर्मा तृतीय तथा एथलेटिक्स बालिका वर्ग में विजेता खिलाडियों में नीलम बिंद-प्रथम निक्की-द्वितीय श्रृष्टि यादव-तृतीय है। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में विजय खेलो इण्डिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक, नागेन्द्र यादव, योगेन्द्र कुमार सिंह, जुगनू वारिस एवं सहायक के रूप में राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, संगीता यादव, योगेन्द्र सिंह, चन्दन यादव, अंजनी वर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। अन्त में देवी प्रसाद क्रीड़ाघिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *