बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

0Shares

सिधौना/मेहनाजपुर (आजमगढ़)।सिद्धेश्वरी मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजा-पाठ किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर को चमकीले झालर मोतियों व फूलों से सजाया गया जो रात के समय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सिद्धेश्वरी जी का मंदिर क्षेत्र का एक ऐतिहासिक मंदिर है। यह सिधौना बाजार से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर तक जाने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने में सुविधा होती है।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। क्षेत्र के भक्तगण उक्त धाम पर उपस्थित होकर श्रद्धा भक्ति विश्वास सेभगवान श्री कृष्ण जी से प्रार्थना किए कि हे ईश्वर हमारे घर में सुख समृद्धि एवं शांति का वातावरण सदा ही आए। उक्त धाम पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेहनाजपुर थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मंदिर सहित क्षेत्र के चारों ओर घूमते हुए नजर आए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *