लालगंज तहसील परिसर की जर्जर सड़कों की जल्द बदलेगी सूरत

0Shares

 

​लालगंज (आजमगढ़)। लालगंज तहसील परिसर में आवागमन करने वाले लोगों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। काफी समय से जर्जर स्थिति में पड़ी तहसील परिसर की अंदरूनी सड़कों की मरम्मत का रास्ता अब साफ हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू होने से टूटी-फूट सड़कों के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी है।​तहसील प्रशासन ने परिसर की सड़कों की बदहाली को गंभीरता से लेते हुए इनके सुंदरीकरण और मरम्मत की दिशा में कदम बढ़ा दिया है ।तहसीलदार लालगंज शिव प्रकाश सरोज और नायब तहसीलदार कनक सिंह ने संयुक्त रूप से संज्ञान मे लेते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार की है।
​सर्वे के आधार पर भेजा जाएगा प्रस्ताव मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने सफाई नायक चंद्रमणि यादव को तहसील परिसर की सभी क्षतिग्रस्त और टूटी हुई सड़कों का विस्तृत सर्वे कराने का निर्देश दिया है। सर्वे टीम परिसर का जायजा लेकर यह रिपोर्ट तैयार करेगी कि किन-किन हिस्सों में मरम्मत की सख्त आवश्यकता है ।तहसीलदार सूर्य प्रकाश सरोज ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट आते ही निर्माण कार्य का एस्टीमेट (प्रस्ताव) तैयार कर स्वीकृति हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा, जिससे फरियादियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को जर्जर सड़कों की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *