बच्चो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक : डॉ शशि भूषण सिंह

आशा लाइब्रेरी में की आयोजित गयी विज्ञान आधरित गतिविधियाँ।
चौबेपुर (वाराणसी)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आशा लाइब्रेरी भंदहा कला कैथी में विज्ञान पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विज्ञान उपकरणों का प्रयोग और आम जीवन में उनका महत्व के बारे में समझाया गया, कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति के रूप में संबोधित करते हुए डॉ शशिभूषण सिंह ने कहा वर्तमान समय में बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक है इससे भविष्य के वैज्ञानिक गढ़ सकेंगे, उन्होंने बच्चों को किशोरावस्था की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की प्रेरणा दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी कार्यशालाओं की बहुत आवश्यकता है।
कार्यक्रम में लेंस, पेंडुलम, प्रिज्म, कैलीपर्स, चुम्बक, टेलिस्कोप, ट्यूनिग फोर्क, माइक्रोस्कोप आदि के प्रयोग करने के बारे में समझाया गया।
इस अवसर पर सौरभ चन्द्र, प्रदीप सिंह, नेहा आदि की विशेष भूमिका रही।
