महाविद्यालय प्रबंधक के पिता व पत्रकार के पुत्र के निधन पर जताया शोक

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। मुंबई कांदिवली के पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह ने चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां के प्रबंधक प्रभाकर सिंह के पिता धर्मराज सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट करने के लिए पूर्व विधायक स्वयं तरवां स्थित प्रबंधक के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।​इस दौरान पूर्व विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।​शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक के साथ पूर्व छात्र नेता बीएचयू अनिल सिंह कैथी शंकरपुर, पूर्व प्रधान इंद्रजीत, पप्पू सिंह, राकेश सिंह तथा योगेंद्र दुबे उर्फ बेचू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।वहीं पर जीत बहादुर सिंह पत्रकार के बड़े पुत्र दिल्ली में चार मंजिला इमारत की छत से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी उनके आवास कटाई पहुंचकर गहरा दुख व्यक्त किया।और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *