सपा के प्रत्याशी को जिताने व संगठन को मजबूत बनाने हेतु हुई बैठक

0Shares

मऊ। समाजवादी पार्टी जनपद मऊ की मासिक बैठक आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को जिला पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव की व्यवस्था में संपन्न हुई। आज का प्रमुख एजेंडा विधानसभा चुनाव 2027 में जनपद मऊ के चारों विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने व संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव आयोग द्वारा फिर से SIR के बाद SAR करने को लेकर सतर्क और सजग रहने तथा अपने लोगों का अधिक से अधिक नाम बढ़ाने तथा गलत नाम कटवाने पर चर्चा हुई पीडीए के माध्यम से समाज के सभी वर्गों में पार्टी के नेताओं और विशिष्ट में आने वाले अतिथियों को जातिगत एवं सामाजिक स्तर पर उनको अपने समाज में लगाने पर चर्चा हुई बैठक में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को सम्मानित करने और उनको विशेष स्थान देने और उनके ही माध्यम से उसे गांव से सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित करने पर विचार किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 का कुछ ही महीना में घोषणा होने वाली है और समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी जिसके लिए समाजवादी पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक कहीं से भी कोई कमी नहीं होने देगी जनपद मऊ में समाजवादी पार्टी 75% विधानसभा और 100% लोकसभा में फतह हासिल किया है विधानसभा स्तर पर अभी हमको 100% हासिल करना है इसके लिए समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय से पीडीए के तहत पार्टी नेताओं को जातिगत आधार पर ड्यूटी लगाई गई है और वह अपने समाज में जा भी रहे हैं हमको जनपद मऊ में चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करना है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी सभी लोग अभी से चुनाव तैयारी में लग जाय प्रत्याशी कोई भी हो हमको चुनाव माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर लड़ना है जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ सरकार का तांडव तालिबान सरकार से बदतर है जहां प्रदेश में भ्रष्टाचार लूट हत्या बलात्कार की बाढ़ आई हुई है विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सरकार जुल्म उठा रही है उनको फर्जी मुकदमों में फंसा कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है ताकि वह चुनाव से दूर रहे उत्तर प्रदेश सरकार ने जो यह परंपरा डाली है। वह आने वाले समय में भुगतने के लिए भी तैयार रहे समाजवादी पार्टी के लोग ऐसे नहीं हैं की बदले की भावना में उनके तरह से गिरी हुई नीच हरकत करें समाजवादी पार्टी हर समाज हर वर्ग के लोगों को बराबर सम्मान देगी प्रदेश का विकास करेगी प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। पूर्व एमएलसी श्री राम जतन राजभर ने मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सरकार में लोगों को बिना भेदभाव का विकास व कार्य हुआ माननीय अखिलेश यादव जी छात्राओं के उन्नत और विकास के लिए कन्या विद्याधन एवं साइकिल देकर प्रोत्साहित किया वहीं मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया बेरोजगार युवकों को बेरोजगार भत्ता दिया महिलाओं को समाजवादी पेंशन आम जनता के लिए 100 नंबर पुलिस व्यवस्था 108 नंबर एंबुलेंस व्यवस्था मेट्रो वह एक्सप्रेसवे जैसी सौगात बिना भेदभाव का लोगों को दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है इस सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ा हुआ है कि थाने से लेकर तहसील तक ब्लॉक से लेकर जिला तक चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है अधिकारी बेलगाम है वह किसी की सुनते नहीं है बिना पैसे की काम किसी की करते नहीं है जनता कराह रही है कोई सुनने वाला नहीं है भाजपा के लोग चमचागिरी और दलाली करने में व्यस्त हैं जनता पस्त और सरकार मस्त है प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है बोलने की आजादी छिन चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि कोई भी सामाजिक व्यक्ति अधिक सामाजिक चेतना से कार्य कर किया तो उसकी सरकार का कोप भाजन का शिकार होना पड़ेगा जनता सरकार से उब चुकी है इसको हटाने का मन बना चुकी है और 2027 में उत्तर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी और समाजवादी पार्टी के मुखिया माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर अपना समुचित विकास देखने का मन बनाया है। आज की बैठक को मुख्य रूप से सपा वरिष्ठ नेता अशोक कुमार गौतम,जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान,आनन्द कुमार गौतम,जिला उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा महिला सभा के अध्यक्ष सितारा यादव रागिनी सिंह,मयंक पाण्डेय, राजेश यादव, मनोज यादव, शाहनवाज आलम, अवधेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष, अम्मान अहमद, राम प्रकाश यादव बबलू, चंद्रकांत मौर्य, जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, वीरेंद्र यादव लोहिया, राजेंद्र यादव,मिट्ठू राजभर, कालिंदी भारद्वाज संजय पटेल, सुभाष चौहान नगीना कवि, महेंद्र यादव तपेश्वर राजभर राम भवन प्रसाद अखिलेश यादव डॉक्टर देवेंद्र चौहान अशोक पाल,दयानंद प्रजापति राहुल निषाद शंभू सोनकर जय हिंद यादव रत्नेश भारती उमाकांत यादव विनोद कुमार, बनने खान, श्यामबली चौहान बृजेश राय राम समाज पटेल सोकर राम भारती महेंद्र पासवान, मनोज यादव रामाश्रय यादव, आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *