न्यूरोसर्जन व स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श।
अयोध्या। क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 11 सितंबर को हैरिंग्टनगंज बाजार में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक पुराने एसबीआई बैंक के बगल स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर लगेगा।
कैंप में न्यूरोसर्जन डॉ. विकास द्विवेदी (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच, एसजीपीजीआई लखनऊ) मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे। दिमाग व रीढ़ की हड्डी की चोट, नसों से संबंधित रोग, मिर्गी, लकवा, सिरदर्द, विभिन्न प्रकार के दर्द तथा दिमाग और रीढ़ से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी।
वहीं स्त्री रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. आरती मिश्रा (एमबीबीएस, एमएस-ओबीजीवाईएन) महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श देंगी। इसमें मासिक धर्म की अनियमितता, पीसीओडी, बांझपन, बार-बार गर्भपात, गर्भावस्था संबंधी परामर्श, बच्चेदानी की गांठ, कमर व पेट दर्द, सफेद पानी, यूटीआई सहित अन्य स्त्री रोगों की जांच व सलाह शामिल है। कैंप में पैप स्मियर जांच और टीकाकरण संबंधी परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आयोजक विजय अरोड़ा ने क्षेत्रवासियों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 7800026000 पर संपर्क किया जा सकता है।
