बहराइच। जनपद में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं, इस चुनाव में संघर्षशील, कर्मठ एवं शिक्षकों के बीच बेहद लोकप्रिय माने जाने वाले प्रत्याशी भाई अजय सिंह के समर्थन में जनपद बहराइच के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू द्वारा किया जा रहा है, जिला अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू अपनी पूरी टीम के साथ लगातार जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रहे हैं, इस दौरान उनकी टीम केवल वित्त विहीन ही नहीं, बल्कि सहायता प्राप्त, राजकीय, माध्यमिक और डिग्री कॉलेज के सभी वर्ग के शिक्षकों से संपर्क कर रही है, बताया जा रहा है कि प्रत्याशी भाई अजय सिंह लंबे समय से शिक्षकों के हितों, उनके मान-सम्मान और उनकी विभिन्न मांगों को लेकर सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करते आ रहे हैं, उन्होंने हमेशा पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और सेवा सुरक्षा, समान कार्य समान वेतन और शिक्षकों के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है, यही कारण है कि आज पूरे गोरखपुर-फैजाबाद खंड के शिक्षकों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर खासा उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है, जिला अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू ने बताया कि प्रत्याशी भाई अजय सिंह एक ऐसे नेता हैं जो हर सुख-दुख में शिक्षकों के साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं को अपना मानकर लड़ते हैं, उन्होंने बहराइच जनपद के सभी सम्मानित शिक्षकों से अपील की है कि वे जाति-पाति और गुटबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होकर अपने लोकप्रिय नेता प्रत्याशी भाई अजय सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज और अधिक मजबूती से गूंज सके और शिक्षक हितों की रक्षा हो सके।
