मुबारकपुर (आजमगढ़)। बांसुरी वादक के ध्यान में लीन हुआ मुबारकपुर कस्बा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्हा, लल्ला के छठियार पर स्थानीय थाना के चौकी में प्रांगण में विधि विधान से पूजा पाठ के उपरांत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामीण सहित मुबारकपुर नगर वासियों ने किया प्रसाद ग्रहण।
खबर है कि चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ दिवान भानुप्रताप, मुकंद मिश्र, सुजित,पवन सिंह,हरेन्द सिंह, शैलेंद्र यादव, नन्द लाल कुशवाहा,विनय यादव आदि।कि देखरेख थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी के सानिध्य में गुरुवार को स्थानीय कस्बा में स्थित लाखों कि आबादियों में आबाद कस्बा पुलिस चौकी में गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी छठीहार का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विधि विधान पूर्वक पुजा पाठ के उपरांत देर रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा संपन्न हुआ।जिसमें अधिकारी वर्गों सहित एवं नगर के संभ्रांतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक दूसरे से मिलकर जगत कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। पूर्व के थानाध्यक्ष एवं तत्कालीन क्षेत्राधिकारी शशि मौलि पांडेय, थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी, चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ एस आई प्रदीप मिश्रा सहित कई थाना क्षेत्रों के अधिकारियों ने उक्त छठियार कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया। उनके लोकप्रियताओं, मृदुलताओं ने सभी के स्नेह एवं प्यारो ने सेल्फी प्वाइंट पर कैमरे की चमक दमक कैद हुई और लोगों उत्सुकताएं बढ़ा दी और धीरे-धीरे देर रात्रि होते ही उक्त फोटो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना रहा है।
