पाल्हमेश्वरी मंदिर चकमार्ग पर कब्जे की जांच करने पहुंची राजस्व टीम

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय तहसील के पल्हना बाजार अंतर्गत लहुआ खुर्द गांव में स्थित मां पाल्हमेश्वरी मंदिर की भूमि पर कब्जा, मेला क्षेत्र, चक मार्ग व प्राथमिक विद्यालय पल्हना की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण नायब तहसीलदार लालगंज कनक सिंह के नेतृत्व में किया गया। टीम ने मंदिर परिसर, मेले की जमीन, चकमार्ग व स्कूल की भूमि का निरीक्षण कर कब्जे की स्थिति देखी और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मंदिर व मेला क्षेत्र की जमीन के साथ चकमार्ग व प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर भी कब्जा कर लिये है, जिससे आवागमन व मेला आयोजन में बाधा आती है। नायब तहसीलदार कनक सिंह ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी व जांच के बाद अवैध कब्जे पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम प्यारे पादव , लेखपाल प्रवीण सिंह, विनोद यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *