किला मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

0Shares

कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प।

कानपुर। किला मजदूर यूनियन, आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) कानपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के मुख्यालय, कटहरी बाग, कानपुर कैंट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष एच. एन. तिवारी ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती एवं एकजुटता के साथ कार्य करेगी। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार, नरेश तिवारी एवं आशीष शर्मा उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार तिवारी, राजकुमार गौतम एवं दुर्गानंदन पटेल संयुक्त मंत्री, पुनीत सिन्हा संगठन मंत्री, मोहित कुमार कोषाध्यक्ष तथा हर्षित श्रीवास्तव प्रचार मंत्री हैं।
कार्यकारिणी सदस्य: रोहित तिवारी, नीरज सिंह, अनिल कुमार पाल, विजय पाल, शैलेंद्र द्विवेदी, रंजीत सिंह राना, प्रभाकर बॉथम, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, कृष्ण अवतार, मोहम्मद निशात अनवर अंसारी, ब्रह्मदत्त तिवारी, जयप्रकाश शर्मा, मोहम्मद अजीम, काशी प्रसाद वर्मा, अरविंद द्विवेदी, सतीश कुमार, मिथिलेश प्रसाद एवं श्याम कुमार मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *