दो इनामी वांछित अभियुक्त हुए गिरफ्तार

0Shares

मुबारकपुर/आजमगढ़। अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य पुलिस अधीक्षक डा अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद सहित भदोही,मऊ, वाराणसी दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों के अपराधियों पर नकेल कसने में तरवा थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का बदस्तूर अभियान ज़ारी है।
खबर है कि गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25-25 हजार रुपये के 02 इनामी वांछित अभियुक्त जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के सदस्य सुमित यादव व प्रदुम्मन यादव गिरफ्तार, वाराणसी एवं भदोही,मऊ आदि तक फैला आपराधिक नेटवर्क गैंग के प्रमुख सदस्य जामवन्त यादव उर्फ जमुना के विरुद्ध लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी व अवैध असलहे सहित 32 मुकदमे दर्ज गैंग के 04 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पुलिस ने किया है।
अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के क्रम में
दिनांक 12.09.2026 को थानाध्यक्ष तरवां राजीव सिंह मय हमराह द्वारा उपरोक्त 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त—
1. सुमित यादव पुत्र राकेश यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी झरिहंगपुर, थाना कोईरौना, जनपद भदोही।
2. प्रदुम्मन यादव पुत्र रमाशंकर यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी मन्नीपुर, थाना कोईरौना, जनपद भदोही।
को थाना तरवां एवं मेहनाजपुर सीमा पर पुलिया के पास, ग्राम नूरपुर/भंवरपुर थाना तरवां क्षेत्र से समय करीब 09:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
उपरोक्त पुलिस कि कार्रवाई कि चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *