उत्तर प्रदेश में सनातन का अर्थशास्त्र कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली का सम्मान

0Shares

मुम्बई। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम (UPDF) की ओर से “उत्तर प्रदेश में सनातन का अर्थशास्त्र—परंपरा से प्रगति तक, संस्कृति से समृद्धि तक” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन मुम्बई के विले पार्ले (पूर्व) स्थित होटल सहारा स्टार में किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य “विकसित उत्तर प्रदेश 2047” की संकल्पना के तहत संस्कृति, अर्थव्यवस्था, पर्यटन, निवेश और रोजगार के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास पर विचार-विमर्श करना था।
इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल ने अनिल गलगली का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संयोजन यूपीडीएफ के चेयरमैन सीए पंकज जायसवाल ने किया, जबकि आयोजन उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम, मुंबई की ओर से किया गया। मुंबई संयोजक शुभ्रांशु दीक्षित, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, चित्रसेन सिंह, केके तिवारी, पत्रकार सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव,अमित नरियण, राजन गुप्ता, सुधीर सिंह, बबलू विश्वकर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आभार पत्रकार राजीव रंजन ने माना।
कार्यक्रम में “संकल्प से समृद्धि तक” और “बेहतर उत्तर प्रदेश, सशक्त भारत” की भावना के साथ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आर्थिक विकास, पर्यटन, निवेश और रोजगार से जोड़ने पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *