मूसलाधार बारिश में गिरा मकान, मौके पर पहुंचे लेखपाल

0Shares

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत रानी की सराय विकास खण्ड क्षेत्र के फरिहा दलित बस्ती में रविवार की शाम करीब पांच बजे मूसलाधार बारिश के दौरान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय फिरतू कुमार का मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों द्वारा उनको जबरदस्ती अपने मकान में शरण दे दिया गया था अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी जिसके कारण घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मकान गिरने की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन ने मामले का संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार राहुल सिंह एवं हल्का लेखपाल उमेश कुमार गौड़ को निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह एवं फरिहा क्षेत्र के लेखपाल उमेश कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। लेखपाल ने मकान गिरने से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की। वहीं फरिहा निवासिनी बच्ची देवी पत्नी स्वर्गीय मोहित यादव फरिहा (बिजलियां) मोहल्ला का भी पशुशाला गिर गया है। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने बताया कि बच्ची देवी ने पशुओं के लिए पशुशाला बनवाया था जो बारिश होने के कारण धराशाई हो गई है सभी पशु सुरक्षित हैं और उनको बच्ची देवी द्वारा अपने पड़ोसी के पशुशाला में बंधवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *