शिक्षकों के अभाव में चौपट हो रहा राजकीय बालिका इंटर कालेज लालगंज के छात्राओं का भविष्य

0Shares

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी से गरीब परिवार की सैकड़ों छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह ठप होने की कगार पर है।हाईस्कूल में कुल 7 पद सृजित हैं, जिनमें से केवल 3 अध्यापक ही तैनात हैं। विज्ञान और गणित पढ़ाने वाला एक भी शिक्षक नहीं है।
वहीं इंटर में 9 प्रवक्ता पदों के सापेक्ष केवल 3 प्रवक्ता कार्यरत हैं। 6 पद वर्षों से खाली पड़े हैं। सबसे चिंताजनक है कि रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता ही नहीं हैं।शिक्षकों के न होने से छात्राएं विज्ञान वर्ग की पढ़ाई से वंचित हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां प्राइवेट ट्यूशन का खर्च नहीं उठा पा रही हैं। इस समस्या के प्रति जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान न देने के कारण लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है। समर बहादुर सिंह, हरी यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल सहित कई अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति कर छात्राओं का भविष्य बचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *