चिल्ड्रन आर्ट मेला 2 में सृजनात्मक कला प्रतिभा का हुआ प्रदर्शन

0Shares

कला प्रतियोगिताओं के निर्णायक प्रसिद्ध कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा रहे।

प्रयागराज। आज मरहबा पैलेस करेली प्रयागराज में चिल्ड्रन आर्ट मेला- 2 का शानदार आयोजन हुआ। जिसका भव्य संयोजन अमरीन बुशरा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला रचनात्मकता और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मेहंदी ,कैलीग्राफी , फैंसी ड्रेस, बॉलीवुड कैरेक्टर थीम, पेंटिंग एवं पोस्टर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। हर प्रतिभागी ने अपनी सृजनात्मक शक्ति से कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष एवं उत्साहवर्धक मूल्यांकन (जजिंग) भारत के प्रसिद्ध कवि-कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग द्वारा किया गया उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत भी किया और कहा कि हर बच्चे में एक कलाकार छिपा है बस उसे अपनी उड़ान भरने के लिए एक मंच चाहिए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए एक शानदार मैजिक शो ने पूरे माहौल को और भी यादगार बना दिया। अमरीन बुशरा को इतने खूबसूरत और रचनात्मक आयोजन के लिए अतिथियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और अमरीन बुशरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *