सोनीपत में 11 अक्टूबर को आयोजित होगा स्वच्छता महाकुंभ

0Shares

सोनीपत। स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 11 अक्टूबर को सोनीपत में स्वच्छता महाकुंभ आयोजित किया जाएगा, जिसमें 5000 समाजसेवी, सफाई मित्र एवं जनप्रतिनिधि मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लेंगे। पूरे प्रदेश में आयोजित इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी अपने रिकॉर्ड में दर्ज करेगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए नगर निगम मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों संग बैठक की ओर पार्षदों से संवाद किया। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम सेक्टर 4 में निगम के निर्माणाधीन भवन के पास आयोजित किया जाएगा और स्वच्छता पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के रजिस्ट्रेशन करवाने की रणनीति तैयार की गई पार्षदों से अपील की गई कार्यक्रम में अपने-अपने वार्ड की नागरिक समिति के सदस्यों समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अभियान से जोड़ना सुनिश्चित करें। बैठक के बाद राजीव जैन ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इस अभियान से जुड़कर सभी को थोड़ा-थोड़ा श्रमदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा घरों एवं दुकानों से मिलने वाले कचरे के साथ-साथ निर्माण सामग्री वेस्ट, खंडित मूर्तियां, पूजा सामग्री, पुराने कपड़े एवं प्लास्टिक कचरे के प्रबंध को लेकर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है।बैठक में निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि स्वच्छता महाकुंभ में भाग लेने के लिए अभी तक 2000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी सहमति प्रदान की है उन्होंने बताया कि स्वच्छता को लेकर जल्द ही प्रोफेशनल टीम द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सह आयुक्त मीतू धनखड़, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी अभियंता अश्वनी‌ दहिया, मुख्य सफाई निरक्षक साहब सिंह, सतेन्द्र दहिया और अभियंता रमेश जून उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *