21वाँ विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न, कवियों ने मचाई धूम

0Shares

प्रयागराज। श्री निम्बार्क आश्रम रामबाग प्रयागराज के मंदिर प्रांगण में विराट कवि सम्मेलन महंत राधा माधवदास महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम पं अशोक मिश्र ने आयोजक ई० श्रवण कुमार ठाकुर एवं पुजारी लक्ष्मी नारायण के साथ बजरंगबली एवं मां सरस्वती सहित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महंत राधा माधवदास की अध्यक्षता में काव्य रस की धारा का निरंतर प्रवाह देर रात तक चलता रहा। कवयित्री रेनू मिश्रा द्वारा वाणी वंदना के पश्चात रचना सक्सेना, जगदीश कौर, अन्नपूर्णा मालवीय, गीता सिंह, चेतना सिंह एवं ऋतु पाण्डेय त्रिधा ने सुंदर काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात कवियों में हरिवंश शुक्ल शौर्य, यज्ञ कुमार पाण्डेय सिंघम, चन्द्रशेखर शुक्ल विकास एवं अनुपम त्रिपाठी पत्रकार का काव्य पाठ भी सराहनीय रहा। ओज कवि गंगा त्रिपाठी, मासूम एवं संत कवि अक्षय शिवम शुक्ल, इंदु जौनपुरी, अभिषेक केशरवानी, बिहारी लाल अम्बर, नीलिमा मिश्रा नीलम, रामकैलाश मिठ्ठू, रामसुरेश अंजाना, अमित गुप्ता अमिट एवं भक्त कवि अभिषेक द्विवेदी, अश्विन राम, ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति, राजेन्द्र बहादुर सिंह हंस एवं विक्टर सुल्तानपुरी, हास्य कवि आशीष तिवारी निर्मल एवं आशीष खरे आदि के उत्कृष्ट रचनाओं ने मंच को ऊंचाइयां प्रदान की और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अतिविशिष्ट अतिथियों में बालकृष्ण पाण्डेय एडवोकेट, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, विश्वविख्यात कवि-चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा, प्रदीप चौरसिया, विक्रम, लालजी करवरिया व सुजीत कनौजिया की गरिमामयी उस्थिति रही। मंच पर सभी अतिथियों एवं कवियों को पुष्पहार, अंगवस्त्र और ट्राफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हास्य कवि ठाकुर इलाहाबादी ने किया। तत्पश्चात धर्मेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष राही विकास समिति के आभार प्रदर्शन के बाद 21वाँ कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर कर्मवीर सरोज, जगदीश केशरवानी, मधुसूदन निषाद, सुमित सोनकर, राधा, पिंकी, शशि केशरवानी एवं अल्पना केशरवानी सहित सैकड़ों की संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *