देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा कल्याण एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से बुधवार को सेवा ज्योति कलश यात्रा-‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से सुभाष चौक तक निकली रैली में युवाओं, खिलाड़ियों, युवक मंगल दल और पीआरडी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। रैली का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष विकास यादव सहित पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे। क्रीड़ा विभाग से विकास मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी और गिरीश चंद्र सिंह ने सहभागिता की।
