पुलिस लाइन में एसपी ने परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0Shares

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए दौड़ और ड्रिल कराई गई। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, स्टोर, गेस्ट हाउस, शस्त्रागार, मेस सहित पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों और प्राथमिक उपचार किट समेत अन्य संसाधनों की जांच की। उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गार्द कमांडरों और विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा अद्यतन करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *