प्रिंस पब्लिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

0Shares

भटनी (देवरिया)। भटनी नगर के हरि कीर्तन मोहल्ला स्थित प्रिंस पब्लिक विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कला एवं निबंध शैक्षिक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा आठ से अदिति कुशवाहा, कक्षा सात से यीशु कुमारी, कक्षा छह से दुर्गेश यादव, कक्षा पांच से कृष्ण वर्मा, कक्षा चार से साक्षी वर्मा, कक्षा तीन से सैमताहिर, कक्षा दो से हिमांशु यादव और कक्षा एक से दिव्यांशु यादव ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुरस्कृत विद्यार्थी केवल आज के विजेता नहीं हैं, बल्कि वे भविष्य में सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। उनकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच समाज को नई दिशा दे सकती है।
विद्यालय के अनुशासन अधिकारी कौशल किशोर दीक्षित ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने कागज पर केवल रंग नहीं बिखेरे, बल्कि अपनी कल्पनाशीलता और सोच को भी उड़ान दी है।
प्रधानाचार्य रूपक यादव ने शायरी के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं। और वे लोग रहते हैं खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।”
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दारा सिंह, रामू राय, चितरंजन कुशवाहा, विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।
कला समाज का दर्पण है और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा उनके उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *