नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह ने तरकुलवा थाने में दी तहरीर, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग।
पथरदेवा (देवरिया )। नगर पंचायत पथरदेवा के अधिशासी अधिकारी (ईओ) हिमांशु प्रताप सिंह के साथ मारपीट करने, जबरन ले जाने का प्रयास करने और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह ने इस संबंध में तरकुलवा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, नगर पंचायत पत्थरदेवा के ईओ हिमांशु प्रताप सिंह के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन ले जाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर नगर पंचायत में हलचल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
