साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 20 हजार रुपये

0Shares

बरियारपुर (देवरिया)। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बरियारपुर थाना की साइबर पुलिस टीम ने राहत दिलाते हुए 20 हजार रुपये वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़रीमल्ल नगर निवासी राणा प्रताप मल्ल के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने सात जुलाई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम ने ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर 20 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपमंजरी पाण्डेय, आरक्षी अभिषेक यादव, प्रियेश यादव और विवेक सिंह चंदेल शामिल रहे।
देवरिया पुलिस ने की अपील
पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *