भलुअनी की साइबर टीम ने समय रहते होल्ड कराई थी धनराशि

0Shares

भलुअनी (देवरिया)। साइबर ठगी के शिकार युवक को भलुअनी पुलिस की साइबर टीम ने 30 हजार रुपये वापस करा दिए। खाते में धनराशि वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, भलुअनी थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर निवासी मनीष गौतम पुत्र वकील प्रसाद साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उन्होंने 11 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद भलुअनी थाने की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड करा दिया।
इसके बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर 30 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में की गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी रंजना सचान, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका, कांस्टेबल शशिकांत और महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *