बरहज (देवरिया)। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर ने बरहज तहसील क्षेत्र के सरयू घाट और कपरवार पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, मानकों के अनुरूप विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इस दौरान राजस्व कर्मियों सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
