कार्यों में शिथिलता पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

0Shares

देवरिया। कार्यों में शिथिलता बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर देवरिया सदर विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। यह कार्रवाई परसिया अहीर में निर्मित अंत्येष्टि स्थल की रंगाई-पुताई नहीं कराए जाने और बार-बार निर्देश देने के बावजूद आदेशों की अवहेलना करने पर की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि परसिया अहीर में बनाए गए अंत्येष्टि स्थल की रंगाई-पुताई कराने के लिए संबंधित अधिकारी को कई बार निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कार्य पूरा नहीं कराया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं किए जाने और कार्यों के प्रति शिथिलता बरतने को गंभीरता से लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी की ओर से दिए गए अनुमोदन के क्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *