मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

0Shares

बिलरियागंज (आज़मगढ़)। मिशन शक्ति अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस ने इंडियन पब्लिक स्कूल नसीरपुर में छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पांडेय, महिला कांस्टेबल काजल सिंह और कोमल ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए 102 तथा अग्निशमन सेवा 101 की जानकारी दी गई।
पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से संवाद कर कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में बिना डर अपनी बात रखें। समय रहते पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद लें। अभियान का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *