
लालगंज (आजमगढ़) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन के लोकार्पण के उपरांत शनिवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम चार बजे से सात बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके बाद सात बजे से नौ बजे तक भजन, गायन व लोकगीत कार्यक्रम चला। कार्यक्रम में देवरिया से आए प्रसिद्ध भजन एवं लोकगीत गायक अंकुर मिश्रा और संतोष यादव व्यास ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। उन्होंने ‘राम नाम के बिना जिंदगी कौने काम के बाटे, सबकर राम हऊव सब राम के बाटे’, देवी गीत ‘लाली चुनरिया मयरिया लाली चुनरिया ना, खोला नजरिया ना मयरिया’, ‘एक तूही धनवान हो बाबा बाकी सब कंगाल’, तथा सामाजिक संदेश देते हुए ‘अईसन जमाना आईल बा हाथे हाथे मोबाइल बा, नईकी बहुरिया व कनिया बनावत रील बा, कईसे कही भईया भोजपूरिए अश्लील बा’ सहित अन्य भक्तिमय गीतों से पुलिस चौकी परिसर को भक्तिमय कर दिया। गीतों पर उपस्थित श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने सराहनीय कार्यशैली को देखते हुए थानाध्यक्ष गंभीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी गोसाई बाजार अश्विनी कुमार मिश्रा, एसआई वीरेन्द्र कुमार यादव और चौकी प्रभारी गंभीरपुर अभिषेक सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया।इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ,चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्रा, एसआई वीरेन्द्र कुमार यादव ने सभी आगंतुकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर दीनदयाल बरनवाल,नवीन राय, चंदन मिश्रा,सर्वेश राय , शैलेन्द्र राय उर्फ देवी राय, विनोद राय, शाहब राय , प्रभात कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह,भूपेन्द्र राजपूत, संजीव कुमार सिंह उर्फ राजू, संजय गुप्ता, सुभाष सिंह अंबिका सेवा संस्थान प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, राजेश सरोज,रमेश राय,अमित राय, अमरीश राय,अरविंद राय,राजनाथ यादव ,सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

