लालगंज, आजमगढ़। पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा लालगंज स्व0 सर्वेश जायसवाल की 16 वी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को अपरान्ह सौ सैय्या सयूक्त चिकित्सालय लालगंज के सैकडो मरीजों के बीच फल वितरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व0 सर्वेश जायसवाल के पुत्र रजनीश जायसवाल भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष व महामंत्री व्यापार मण्डल लालगंज ने बताया कि सेवा कार्य के माध्यम से पिताजी के त्याग, सामाजिक सरोकार और परोपकार के आदर्शों को याद किया गया। पुण्यतिथि पर आयोजित फल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदना व्यक्त करना तथा मानव सेवा के महत्व को आत्मसात, अपनत्व और सहयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह उर्फ डब्बू भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अरुण सिंह मण्डल अध्यक्ष लालगंज ,रजनीश जायसवाल,आदर्श राय , आनंद राय ,अशोक साहू, अरविंद कन्नौजिया , जितेन्द्र सोनकर उर्फ रोमी ,संजय जायसवाल, विशाल राय,सहादुर सोनकर ,अमित साहू सोनू , दीपक राय, मो जैद,प्रवीण मिश्रा, अभिषेक मद्धेशिया, विवेक सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे ।

