जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई,

0Shares

भटनी नगर व देहात में हुआ प्रतिमा विसर्जन

भटनी, (देवरिया)। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद बुधवार को भटनी नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के देहात क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से नगर और गांवों का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नगर के विभिन्न पूजा पंडालों से निकली विसर्जन यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा नाचते-गाते मां के जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। आसपास के गांवों में भी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नौ दिनों तक मां की आराधना के बाद विदाई के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए भक्तों ने अगले वर्ष फिर आने की कामना की। विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में नवरात्र उत्सव का समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *