
अमिलिया गांव में गूंजे माता के जयकारे।
लालगंज (आजमगढ़)। विकासखंड लालगंज के अमिलिया गांव में भक्ति और उत्साह के माहौल के बीच बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया।रमेश गुप्ता के आवास पर नवयुवक मंगल दल के पदाधिकारियों द्वारा स्थापित मां दुर्गा की नौ दिवसीय प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। एक तरफ जहां डीजे की धुन पर नाचते- गाते भक्तों का उत्साह देखने लायक था,वहीं दूसरी ओर मां की विदाई के समय हर आंख नम नजर आई।अमिलिया गांव में नवरात्रि पर्व मनाने की यह परंपरा पिछले लगभग 22 वर्षों से लगातार चली आ रही है। हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्रामीणों और नवयुवक मंगल दल के सहयोग से नौ दिनों तक यह धार्मिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रविवार को नवरात्रि के प्रथम दिन रमेश गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी गीता गुप्ता द्वारा विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी।इसके बाद से नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह और शाम के समय भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन और महाआरती के लिए पहुंचते रहे।इन नौ दिनों तक पूरा गांव भक्तिमयता के रंग में रंगा रहा ।गाजे-बाजे और फूल- मालाओं से सजी गाड़ियांबुधवार को विसर्जन के दिन दोपहर से ही तैयारियां शुरू हो गईं। मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह था। प्रतिमा को ले जाने वाली गाड़ियों को बड़े ही सुंदर ढंग से फूल-मालाओं से सजाया गया।गाजे-बाजे और डीजे की धुनों के बीच माता के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने गाड़ियों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। रास्ते भर युवाओं और महिलाओं ने झूमते-गाते हुए मां को अंतिम विदाई दी। पारंपरिक गीतों और जयकारों के बीच मां की प्रतिमा को विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया गया।इस सफल आयोजन और विसर्जन यात्रा को संपन्न कराने में नवयुवक मंगल दल के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ़ चिंटू, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, व्यवस्थापक प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष हर्ष सिंह, संयोजक राहुल गुप्ता, निशांत सिंह, शशिकांत रावत, अभिनव सिंह, चंद्रेश खरवार, चंद्रिका गुप्ता, पूर्व प्रधान राजमणि सरोज, बिंदु सरोज, रामधनी सरोज, प्रियंका गुप्ता, आयुषी, प्रज्ञा अंशिका, रुद्र प्रताप सिंह, परी, अमृता, रूपा अखंड सिंह,रविकांत रावत सहित गांव के तमाम गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।अमिलिया गांव के इस पावन आयोजन ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि सच्ची श्रद्धा और आपसी सहयोग से किसी भी पर्व को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है।भक्त अगली बार फिर से जल्दी आने की कामना के साथ मां को नम आंखों से विदा कर रहे थे।आयोजक रमेश गुप्ता ने नवयुवक मंगल दल के सभी पदाधिकारीयों ग्रामीणों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।
