नई दिल्ली। करोलबाग विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे सीवर, सिविल लाइनों के रख रखाव व मरम्मत का कार्य लगातार किया जा रहा है।आप के विधायक विषेश रवि के द्वारा पापा नगर शिव मंदिर परिसर में जर्जर पुरानी सीवर का पुननिर्माण कार्य किया गया।बता दें कि मंदिर के पास सीवर लाइन जाम होने के कारण आस पास व चौक तक सीवर का गंदा पानी से जलभराव की समस्या होती थी, और राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।इस समस्या को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा नई सीवर पाइप लाइन बदलने की मांग की जा रही थी जनता की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विषेश रवि ने दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के साथ अस्थल का जायजा लिया और नई सीवर पाइप लाइन डालने का शुभारंभ किया।
