पूछताछ के दौरान इरफान की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर

0Shares

खामपार (देवरिया)। नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक की गुरुवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी भाटपार रानी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने युवक की तबीयत खराब होने का कारण मिर्गी का दौरा पड़ना बताया। बेहतर उपचार के लिए उसे परिजनों के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के बड़हरा बाजार निवासी दुर्गेश बांसफोर पुत्र इमरती ने थाना खामपार में प्रार्थना पत्र देकर खामपार निवासी इरफान आलम पुत्र असलम पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसी शिकायत की जांच के सिलसिले में इरफान को बुधवार शाम करीब सात बजे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में थाने के अभिलेख में पूछताछ का विवरण दर्ज है।
गुरुवार सुबह करीब पौने दस बजे इरफान ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी भाटपार रानी ले गई। वहां से रेफर किए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मिर्गी का दौरा पड़ने की बात बताई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे परिजनों के साथ गोरखपुर भेज दिया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने पुलिस का पक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *