गैस गोदाम में सेंधमारी कर सिलेंडर चोरी चार आरोपी गिरफ्तार

0Shares

चन्दौली ब्यूरो। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसनगर स्थित इंडेन गैस गोदाम में सेंधमारी कर सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 30 गैस सिलेंडर, एक टाटा मैजिक गाड़ी, नकदी और घटना में प्रयुक्त लोहे का पेचकस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 की रात गश्त और चेकिंग के दौरान मानसनगर स्थित गैस गोदाम के पास खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम में सेंधमारी कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके भाई को और उसके दो साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।सभी चंदौली जनपद के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि कुल 30 सिलेंडरों में से 19 गोदाम से और 11 पटनवा में एक घर से बरामद किए गए।
मौके से एक टाटा मैजिक गाड़ी (UP65MT3612), 6,400 रुपये नकद और आरोपियों के मोबाइल फोन भी मिले हैं।
इस मामले में अलीनगर थाने में मुकदमा संख्या 664/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *