पीईटी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0Shares

देवरिया । प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा कक्षों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा सुरक्षा इंतजामों को परखा। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली और केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संचालन की तैयारियों के बारे में पूछा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *