निजी नर्सिंग होम की नायब तहसीलदार ने की जांच, अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

0Shares

डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने और सरकारी जमीन पर अस्पताल का हिस्सा बने होने की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक पर मुहम्मदपुर मार्ग स्थित एक निजी नर्सिंग होम की शनिवार को दोपहर करीब दो बजे नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
इस संबंध में तहसीलदार निजामाबाद उमेश कुमार सिंह ने बताया कि फरिहा निवासी एक व्यक्ति ने उक्त नर्सिंग होम के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। शिकायत में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने तथा नर्सिंग होम का आधा हिस्सा सरकारी जमीन पर बनाए जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह से जांच कराई गई। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
नायब तहसीलदार की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अब उच्चाधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *