नई दिल्ली। आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले रैगर दिवस सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमें करोलबाग से आपके विधायक विशेष रवि और श्रद्धेय गुरुजी श्री के. सी. रवि के सानिध्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रैगर समाज के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक माना जाता है। विधायक विशेष रवि ने बताया की इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य रैगर समाज को एकजुट करना, सामाजिक कुरीतियो को दूर करना, शिक्षा का प्रयास करना, और समाज को राजनैतिक व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने बताया कि इस समारोह के दौरान समाज की प्रतिभाओं, समाजसेवियों और भमाशाहो का सम्मान किया जाता है। आप को बता दें की दिल्ली के करोलबाग मानव सेवा संगठन के द्वारा , विधायक विशेष रवि के नेतृत्व में हर वर्ष राज वाटिका ईस्ट पार्क रोड करोल बाग में रैगर दिवस बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें वे समाज विकास और क्षेत्र के सौंदर्य करण जैसे बाबा साहब अंबेडकर चौक का निर्माण के कार्यों रुपरेखा भी देखी जा रही है।
