ई-लॉटरी से 27 किसानों का कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए चयन

0Shares

देवरिया । कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए मंगलवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले 115 किसानों में से 27 किसानों का विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए चयन किया गया।

कृषि विभाग की प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के तहत यह चयन किया गया। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने चयनित किसानों को बताया कि कृषि यंत्रों की खरीद और अभिलेख अपलोड करने की समयसीमा की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
उन्होंने किसानों से निर्धारित समय के भीतर कृषि यंत्र खरीदने और पोर्टल पर बिल, यंत्र के साथ फोटो, लेजर कटिंग नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, जाति प्रमाण पत्र, शपथपत्र एवं बैंक स्टेटमेंट अपलोड करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि सभी किसान अपनी पत्रावली संबंधित कर्मचारी के पास ही जमा करें।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, वेद व्यास सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, ईश्वर चंद निषाद, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *